फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरकारी आवासों को दुरुस्त कराने की मांग

Wed, 09 Jul 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम अधार पाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से मिला। कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। राम अधार पाल ने बताया कि पुराने सरकारी आवासों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई। सरकारी कालोनियों में बंदरों को पकड़वाने, नियम विरुद्ध सफाई कर्मचारियों के तबादले निरस्त करने तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शासनादेश के अनुरूप लिपिक श्रेणी में पदोन्नति की मांग की। राम अधार पाल ने बताया कि डीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री ओम प्रकाश, ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश सोनकर, पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री राम कृपाल चौधरी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें