राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कछिया में छात्राओं को किया गया जागरुक- विज्ञप्ति
-मिशन शक्ति के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कछिया में छात्रओं को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कछिया में गौर पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने कॉलेज की छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर बिना डर के पुलिस को सूचना दे सकती हैं।
प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने कहा कि आज बालिकाओं व महिलाओं को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कई तरह के ठोस कदम उठाए गए हैं। अपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा देने के लिए 1090 वूमेन पाॅवर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा व साइबर हेल्प लाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों को अवगत कराया और कहा कि कभी भी किसी भी समय जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर सूचित कर मदद ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब भी बालिकाएं इन नंबरों पर फोन करेंगी तो तत्काल आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस पहुंचेगी। अपराधों के प्रति महिलाएं और बालिकाएं आवाज उठा सकती हैं। नए कानून के बारे में भी उन्होंने छात्रों को जागरूक किया।
प्रधानाचार्य ममता देवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे इस मुहिम से बालिकाएं सशक्त होंगी और वह निर्भीक होकर अपने हक की लड़ाई लड़ सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय हाई स्कूल पिपरहिया के प्रधानाचार्य इंद्र बहादुर वर्मा ने किया। इस मौके पर रीना गौतम, शवेता वर्मा, रजनी गुप्ता, सुनीता, बाबूराम चौधरी व महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा, पूजा सिंह, देवेंद्र निषाद एवं ग्राम प्रधान जोखू प्रसाद आदि मौजूद रहे।