फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश हुई तो यार्ड व पैनल में फिर भरेगा पानी

Fri, 12 Jul 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। विद्युत उपकेंद्र कलवारी के यार्ड व पैनल में फिर बारिश का पानी भरेगा। दरअसल, पानी निकासी की व्यवस्था को अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। जैसे ही बारिश हुई तुरंत 274 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी विद्युत उपकेंद्र है। मार्ग निर्माण होने के कारण उपकेंद्र मुख्य सड़क से नीचे हो गया है। सड़क पर जो नाला बनाया गया है, वह उपकेंद्र की सतह से ऊंचाई पर है। इससे बारिश का पानी उपकेंद्र के यार्ड सहित पैनल रूम में भर जाता है और बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।
यदि नाले को तोड़कर थोड़ा ऊंचा कर दिया जाए तो पानी निकासी बेहतर हो जाएगी। बीते दिनों बारिश के बाद उपकेंद्र में करीब दो फीट पानी भर गया था, जिसे पंपिंगसेट से निकाला गया। अवर अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि एनएचएआई से वार्ताकर समस्या का समाधान कराने की काेशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें