सल्टौआ(बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के शेखापुर चक दोस्त मोहम्मद टोला इटहिया गांव में विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोपी पति रमेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार सायं करीब सवा पांच बजे नव विवाहिता उर्मिला देवी पत्नी रमेश चौधरी का शव छत में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे झूलता मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़वाते हुए शव कब्जे में लिया था।
मृतका उर्मिला का घर सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के नवेलवा गांव में था, लेकिन वह बचपन से सोनहा थाना क्षेत्र के खांजे पुर अपनी मौसी चंद्रावती पत्नी कौशल किशोर के घर रहती थी। मौसी चंद्रावती ने ही अपने घर से शादी की थी। शादी दो जून 2025 को हुई थी। पति रमेश चौधरी पहले मुंबई में रहता था, मगर शादी के बाद से घर पर ही था। प्रभारी निरीक्षक सोनहा चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी गांव के पास से बृहस्पतिवार को दोपहर पकड़ा गया। संवाद