फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज हुईं तैयारियां,घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Fri, 24 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छठ पूजा की तैयारियां जिलेभर में जोरों पर चल रही हैं। घरों में सजावट, बाजारों में खरीदारी और घाटों पर सफाई का काम तेज गति से जारी है।
विज्ञापन

त्योहार की दृष्टि से श्रद्धालु अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचेंगे, इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।बृहस्पतिवार को अमहट घाट पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा और घाट के आसपास की सघन जांच की।
टीम ने घाट पर लगे पंडाल, दुकानों और अन्य संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

बम स्कॉट टीम ने किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु को पकड़ने के लिए विशेष उपकरणों का प्रयोग किया। घाट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई थी और लोगों से सहयोग करने की अपील की गई। बाजारों में मिठाई, फल, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी में तेजी देखी गई।
विज्ञापन

एडीएम प्रतिपाल चौहान ने बताया कि इस वर्ष छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए हर पहलू पर ध्यान दिया गया है। घाटों पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बल न केवल भीड़ पर नजर रख रहे हैं, बल्कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
प्रशासन ने लोगों से भीड़ में धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें