फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आपसी विवाद में घर का सामान जलाया

Sat, 23 May 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्रैया बाजार वार्ड नंबर सात में शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति के घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर सात निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र काली प्रसाद का परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर उन्होंने घर में रखे चौकी, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान में आग लगा दी। देखते ही देखते सामान जलने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें