हर्रैया। क्षेत्र के त्रिलोकपुर तिवारी बाजार में 24 मई को युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों विपुल, संजीत निवासी ग्राम लबदहा थाना हरैया व अभिषेक और शाहबान, छोटू उर्फ विक्रम, मंटू उर्फ रजनीश निवासी ग्राम त्रिलोकपुर तिवारी थाना हरैया को क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया।
एसओ हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल की रात को थाना पैकोलिया क्षेत्र के ग्राम छपिया निवासी नीरज (27) पुत्र रामानंद पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने रात के अंधेरे में घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। नीरज को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर हमलावर भाग गए थे। गंभीर रूप से घायल नीरज का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कई दिनों तक इलाज चला।
पुलिस की जांच में सामने आया कि घायल नीरज का जिस लड़की से संबंध था, उसी लड़की से मुख्य आरोपी विपुल भी प्यार करने लगा था। जब विपुल को पता चला कि नीरज अभी भी उस लड़की के संपर्क में है, तो उसने नीरज को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
एसओ ने बताया कि शुक्रवार की भोर खैरी ओझा मोड़ से आरोपियो विपुल, संजीत निवासी ग्राम लबदहा थाना हरैया और अभिषेक, शाहबान निवासी ग्राम त्रिलोकपुर तिवारी थाना हरैया को रजौली मोड़ से गिरफ्तार किया गया। वहीं, इन्ही के गांव के आरोपी छोटू उर्फ विक्रम, मंटू उर्फ रजनीश को गिरफ्तार दबोचा गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।