फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: धूप खिलने से ठंड से राहत, अब बदली के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप खिलने से ठंड से राहत, आज व कल बादल छाने का अनुमान
विज्ञापन

बस्ती। हवाओं का रुख बदलने से शुक्रवार दोपहर बाद धूप निकल गई। शाम तक अच्छी धूप होने से लोगों ने ठिठुरन से काफी राहत महसूस की। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर जाते हुए 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। मगर मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि शनिवार व रविवार को बदली छाई रहेगी। रविवार को कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के अनुसार शनिवार को पूर्वी हवा चलने के कारण बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप हुई भी तो काफी कम देर के लिए रहेगी। सुबह व रात में कोहरा छाने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहेगा। इस बीच अधिकतम 90 प्रतिशत व न्यूनतम 78 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी। आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें