फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होमगार्डों ने मृतक साथी के परिजनों को दी मदद

Wed, 27 Aug 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। होमगार्ड कंपनी कमांडर संजय चौधरी तथा प्लाटून कमांडर रासबिहारी पांडेय के नेतृत्व में रुधौली नगर पंचायत निवासी होमगार्ड दिलीप कुमार की हाल में हुई मृत्यु के उपरांत मंगलवार को उनके परिजनों को आर्थिक मदद दी गई।
विज्ञापन


18 अगस्त को नगर पंचायत के बालेश्वरी नगर वार्ड निवासी होमगार्ड दिलीप कुमार ने अपने निवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक होमगार्ड आपने पीछे पत्नी और दो बेटियों सहित तीन बच्चे छोड़ गए हैं। कंपनी कमांडर और प्लाटून कमांडर ने नेतृत्व करते हुए होमगार्ड मेजर उमेश पांडेय, विनोद पांडेय, चंद्रभान, राजेश पाल, फूलचंद चौधरी, घनश्याम दुबे, लाल बिहारी पांडेय आदि से सहयोग लेकर आर्थिक सहायता राशि मृतक की पत्नी लक्ष्मी और पुत्र दिनेश को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें