फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विश्व हिंदू महासंघ की ब्लाॅक इकाई गठित

Wed, 27 Aug 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। क्षेत्र के पाऊं बाजार में स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को हुई विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में कुदरहा ब्लाॅक इकाई का गठन हुआ। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह थे अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष रूप नारायण गौड़ ने की। अखिलेश सिंह ने कहा कि एक ही देश में अलग-अलग आचार संहिता देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि गोमाता की रक्षा करना हर हिंदू का कर्तव्य है। गाय का वध करने वालों के खिलाफ हत्या के समान सख्त कानून बनना चाहिए। बैठक को मंडलाध्यक्ष कलवारी संजय कुमार चौरसिया और पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। बैठक में राहुल श्रीवास्तव, उदय सिंह चौधरी, अमरदीप श्रीवास्तव, दिवाकर विक्रम सिंह, रामपलट यादव, योगेंद्र यादव, रामधनी विश्वकर्मा, शिवम यादव, फूलचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें