फौव्वरा तिराहे पर हियुवा के पदाधिकारियो ने पीस पार्टी के अध्यक्ष डा.अयूब का किया पुतला दहन।
पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब की ओर से गोरक्ष पीठाधीश्वर सांसद आदित्यनाथ को आतंकवादी कहने से भड़की हिंदू युवा वाहिनी ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने फौव्वारा तिराहे पर डॉ. अयूब का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इसके बाद एसपी से मिलकर उन पर मुकदमा दर्ज करने और रासुका लगाने की मांग की।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए दोपहर में फौव्वारा तिराहे पर पहुंचे। हिंयुवा के जिला प्रभारी विजय आर्य और जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने आरोप लगाया कि डॉ. अयूब किडनी व्यवसायी है उसके कार्यों की जांच करानी चाहिए। प्रदेश सरकार पर उन्हें संरक्षण देने का अरोप लगाते हुए कहा कि गोरखपुर में निषाद समाज के कार्यक्रम में डॉ. अयूब ने जहर उगला, मगर निषाद समाज के लोग चुप रहे, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
जिला महामंत्री बबूल यादव और राना प्रदीप सिंह ने कहा कि डॉ. अयूब के कारण निषाद समाज की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने अनुरोध किया कि कार्यक्रम के आयोजक को समाज से बाहर का रास्ता दिखाएं। जिला मंत्री रमेश चंद्र, जयप्रकाश सिंह एंव विनय सिंह ने कहा कि संगठन चुप बैठने वाला नहीं है। महंत आदित्यनाथ को आतंकवादी बताने वाले डॉ. अयूब पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर अशोक मिश्र, विजय भान सिंह, रामसूरत प्रसाद दुबे, दिलीप शर्मा, अजय मिश्र, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र, रामजनम, गिरजेश चौधरी, अमित सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विशाल निषाद, सूरज निषाद, संतोष निषाद दिलीप निषाद आदि रहे।