फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
बारिश हुई तो उमस से मिली राहत-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से शहर से लेकर गांव तक कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद आसमान में अचानक घने बादल छा गए और सूर्य बादलों की ओट में छिप गया। कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। बारिश की आशंका को देखते हुए लोग घरों के बाहर और छत पर सुखाने के लिए रखे कपड़े व अनाज समेटने में जुट गए। इसके बाद बूंदाबांदी ने झमाझम बारिश का रूप ले लिया।
लगातार बारिश से शहर की कई गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हुई। कटरा बाईपास के पास सर्विस लेन पर भी जलभराव हो गया। पानी भरने के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


किसानों के लिए राहत लेकर आई बारिश
बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। धान की फसल की सिंचाई की तैयारी कर रहे किसानों को कुछ दिनों के लिए निजी संसाधनों से पानी देने से राहत मिल गई है। बारिश का पानी धान की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है। नगर पंचायत गनेशपुर के शिवानगर निवासी आशीष ने बताया कि वह धान की फसल की सिंचाई की तैयारी कर रहे थे। बारिश होने से अब कुछ दिन तक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि बारिश नहीं होती तो निजी संसाधनों से फसल की सिंचाई करनी पड़ती। इसी वार्ड के विजय ने बताया कि बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। इससे किसानों को कुछ दिनों के लिए सिंचाई से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें