मानिकचन्द। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पिपराचन्द्रपति व भरतपुर गांव के बीच सरयू नहर खंड चार की पुलिया के पास सोमवार की शाम एक शव उतराया पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार परशुराम (45) पुत्र राजाराम जो रविवार की शाम से लापता थे। रविवार की देर शाम नौ बजे भरतपुर नहर के पुल पर पुलिस को इनकी खड़ी बाइक मिली थी। दूसरे दिन सोमवार की देर शाम परशुराम का शव पिपराचन्द्रपति व भरतपुर गांव के बीच की नहर के पुल के पास पाया गया। प्रधान प्रतिनिधि फुलचन्द राजभर ने बताया कि परशुराम रेलवे मालगोदाम पर पल्लेदारी करते थे। इनकी मौत से पत्नी ऊषा देवी, बड़ी बेटी रिंकी व बेटा लवकुश का रो रो कर बुरा हाल हैं। संवाद