बस्ती। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के मतदान की वजह से शनिवार को पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। व्यवसायी पुत्र राहुल मद्धेशिया के अपहरण के मामले में अगली सुनवाई 27 को होगी।
व्यवसायी पुत्र राहुल मद्धेशिया के अपहरण के मामले में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी पर दर्ज प्राथमिकी में फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम/एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरी की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। शनिवार को 13वें गवाह से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये जिरह होनी थी, मगर कचहरी परिसर में चुनावी गहमागहमी के बीच सुनवाई की अगली तारीख 27 जनवरी दे दी गई।
बता दें कि एक दिसंबर 2001 को व्यवसायी पुत्र राहुल मद्धेशिया का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अब इस मामले में ट्रायल चल रहा है। ब्यूरो