बस्ती। डिप्टी सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एके चौधरी ने शनिवार को बहादुरपुर विकासखंड के खडौआ जाट के आंगनबाड़ी केंद्र व उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बाल स्वास्थ्य पोषण माह के नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों की लिस्ट नहीं मिली। आशा के पास ड्यूटलिस्ट भी अपडेट नहीं थी।
उन्होंने चेतावनी दिया कि ड्यूलिस्ट को अपडेट करने के साथ ही बाल आभा आईडी को भी बनाएं। निरीक्षण में पाया कि एएनएम प्रियंका ने कुल आठ टीकाकरण की थीं। वहीं आशा कार्यकर्ता दुर्गावती के पास ड्यूलिस्ट अपडेट न होने पर सीएचसी अधीक्षक के जरिये स्पष्टीकरण तलब किया। एसीएमओ ने कहा कि कार्यों में लापरवाही न बरतें। आंगनबाड़ी अपना रजिस्टर व आशा कार्यकर्ता अपना ड्यूलिस्ट अपडेट रखें।
एएनएम से कहा कि एनीमिया मुक्त भारत के तहत छह माह से पांच वर्ष के बच्चों को आयरन की सिरप दें। इसके बाद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने ऑनलाइन मीटिंग की। संवाद