फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिकुपोषित बच्चों की सुधारी जाएगी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिकुपोषित बच्चों की सुधारी जाएगी सेहत
विज्ञापन

सीडीओ ने की जिला पोषण मिशन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक जुलाई से 30 सितंबर तक संभव अभियान संचालित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उचित पोषण के जरिए स्वस्थ किया जाएगा। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण मिशन की बैठक में उक्त बातें कही। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग कार्य योजना तैयार कर शासन के निर्देशानुसार कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जुलाई माह में स्तनपान प्रोत्साहन, अगस्त माह में ऊपरी आहार व सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। अभियान में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को डीएम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी। अतिकुपोषित बच्चों के परिवार को मनरेगा का जॉब कार्ड व अनाज के लिए राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। पशुपालन विभाग उन्हें दुधारू गाय देगा ताकि वह कुपोषण से मुक्त हो सकें। प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए बेसिक शिक्षा स्कूलों में प्रार्थना के समय बच्चों को पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। उद्यान विभाग पोषण वाटिका की स्थापना कर फलदार एवं सहजन के पौधे की रोपाई करेगा जो कुपोषण दूर करने में काम आएगा। आयुष विभाग एनीमिया से बचाव के लिए औषधीय पौधों के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री, एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए जगदीश शुक्ला, रामदुलार, डॉ. अश्वनी तिवारी, एसएस सिंह, यूनिसेफ से अनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें