फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से स्वास्थ्य कर्मी नाराज, ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय न मिलने से स्वास्थ्य कर्मी नाराज, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा और आउट सोर्सिंग कर्मियों को पिछले तीन माह से लेकर आठ माह तक का मानदेय बकाया है। आयुक्त व डीएम के निर्देश के बावजूद इन कर्मियों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है। बजट की उपलब्धता के बाद मानदेय न मिलने से कर्मियों के सब्र का बांध टूट गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को सीएमओ को ज्ञापन देकर 22 जनवरी से काम ठप कर देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने कहा कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। सीएमओ के अधीन संविदा और आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एएनएम, एलटी, फार्मासिस्ट, एनएचएम के अलावा डीपीएमयू के कर्मी, आपरेटर, पीसीपीएनडीटी, अंधता निवारण कर्मियों का कई माह का मानदेय बकाया है। इसमें तीन ब्लॉक बनकटी, हर्रैया व सांऊघाट के कर्मियों का मानदेय मिला है। शेष 11 ब्लॉक के कर्मियों को मानदेय नहीं मिल पाया है। दो दिन पहले फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ को ज्ञापन देकर कार्य ठप करने की चेतावनी दिया था तो शुक्रवार को आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सीएमओ को ज्ञापन देते हुए 22 जनवरी को काम ठप करने की बात कही है। इस मौके पर अब्दुल अंसारी, राजश्री त्रिपाठी, गरिमा पटेल, विकास त्रिपाठी, अशीष कुमार, विवेक कुमार गौतम, दीपनरायन, महेन्द्र, विपिन शुक्ला, कृष्ण मोहन आदि शामिल रहे। प्रभारी सीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने कहा कि कर्मियों ने ज्ञापन देकर काम ठप करने की चेतावनी दी है। यह जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए जल्द से जल्द मानदेय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें