फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले के आयोजन से लाई जा रही है जागरुकता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेला : 1427 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की जा रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद ने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। मेले में करीब 1427 मरीज का इलाज किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मिथिलेश बौद्ध ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मदद से टीकाकरण, पोषण अभियान, तीन से छह साल के बच्चों को शिक्षा आदि की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। बताया कि प्री-प्राइमरी के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों को अधिक मजूबती मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी ने किया। मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, सीएमओ चंद्रशेखर, डिप्टी सीएमओ एसबी सिंह, बीडीओ सुशील कुमार पांडेय, डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल, एमओआईसी डॉ. एमके चौधरी, शारदा प्रसाद, डॉ. अहमद फरदीन, डॉ. पुनीत पांडेय, डॉ. संगीता, डॉ.गिरिजेश आर्या, डॉ. आलोक, डॉ. विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें