फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में क्षेत्र पंचायत की बैठक में 2283.13 लाख का श्रम बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर क्षेत्र पंचायत के लिए 2283.13 लाख का श्रम बजट पास
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती )। रामनगर ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए 2283.13 लाख के श्रम बजट का सदन में अनुमोदन किया गया। इस श्रम बजट से 6 लाख 71 हजार 508 मानव दिवस का सृजन किया जाएगा।
बैठक में पहले पिछली कार्रवाई पर चर्चा करते हुए ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए कराए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही भविष्य के लिए प्रस्तावित योजनाओं के बारे में सदन के सदस्यों से चर्चा कर सुझाव मांगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी हम सब की है। ऐसे में सबके विकास में सबका प्रयास भी आवश्यक है। वहीं, बीडीओ सईद अहमद ने लोगों को मनरेगा सहित सरकार की संचालित विकास खंड से जुड़ी योजनाओं के बाबत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजनम ने भी संबोधित किया। बैठक में पशु चिकित्साधिकारी रामनगर संतोष श्रीवास्तव, एडीओएजी प्रेम नारायण मिश्र, सीडीपीओ दिलीप वर्मा, सीएचसी भानपुर के बीसीपीएम स्वामीनाथ ने विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला, अकराम, कमलनाथ, कुलदीप, सुरेंद्र कुमार, अब्दुल अव्वल, आशिया खातून, गंगा सिंह, बृजेश कुमार गौतम, विंध्यवासिनी के साथ ग्राम प्रधान मंटू दूबे, अब्दुल बारी, कुंवरपाल, मनोज पांडेय, ध्रुवलाल चौधरी, गनेश कुमार, नसीरूद्दीन, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें