भानपुर/सल्टौआ। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार को सीएचसी अमरौली-सुमाली में स्वास्थ्य शिविर लगा। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ. संतोष कुमार, फार्मासिस्ट अजय कुमार सहित जिले से नामित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एलेना दुबे, डॉ. पूनम गंगवार, डॉ. एके दुबे, डॉ. दीपक, डॉ. प्रतिभा गौड़, डॉ. सुबोध यादव, डॉ. अजय सिंह, डॉ. युवराज गुप्ता और डॉ. संतोष कुमार की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 324 मरीजों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन बीसीपीएम सर्वजीत चौरसिया एवं एआरओ आरके चौधरी ने किया। संवाद