फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी-चित्राखोर मार्ग पर बुधवार शाम करीब चार बजे किरकिरवा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोलखरी गांव निवासी आकाश (21) और नीरज (19) पुत्र महेश चंद्र चौधरी तथा पंखोबारी निवासी रोहित (16) पुत्र फूलचंद चौधरी एक बाइक से चोलखरी से बनकटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकरा खुर्द, थाना मुंडेरवा निवासी आनंद पांडेय (25) पुत्र अंबिका प्रसाद पांडेय दूसरी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। किरकिरवा मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया। जांच में आकाश और नीरज की हालत गंभीर मिलने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि नीरज के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं रोहित और आनंद पांडेय को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें