फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चीनी, चावल, तेल और डिटर्जेंट की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट

विज्ञापन
किराना दुकान पर चीनी, चावल व अन्य खाद्य सामग्री संवाद
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन लागत बढ़ने और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। जिले में चावल, चीनी, खाद्य तेल, मसाले और डिटर्जेंट के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ गया है। अधिकांश खाद्य वस्तुओं की कीमतों में पांच से 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थोक और फुटकर बाजार में चावल, चीनी, खाद्य तेल और मसालों की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। व्यापारियों के अनुसार, मंसूरी चावल, जो कुछ समय पहले 42-43 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब 52-53 रुपये प्रति किलो हो गया है। 1121 पौना चावल का भाव 58 रुपये से बढ़कर 65 से 70 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं, मखाना 850-900 रुपये से बढ़कर 1100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
मसालों में भी तेजी का असर साफ दिख रहा है। साबुत मिर्च, धनिया और हल्दी के दाम बढ़ गए हैं। चीनी करीब तीन रुपये प्रति किलो महंगी हुई है, जबकि सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

हालांकि, मूंग और अरहर दाल के दाम में कुछ नरमी देखने को मिली है।
किराना कारोबारी गौरव गुप्ता ने बताया कि परिवहन लागत बढ़ने से माल पहले की तुलना में अधिक कीमत पर बाजार तक पहुंच रहा है, जिसका सीधा असर खुदरा कीमतों पर पड़ रहा है। कारोबारी राकेश गुप्ता, प्रमोद अग्रहरि और रानू चावला ने बताया कि डिटर्जेंट और साबुन बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की आपूर्ति पश्चिम एशिया में तनाव के कारण प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें