फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, कार छोड़कर भागा चालक- TET में ड्यूटी करने जा रहे थे राजेंद्र यादव

Sat, 04 Jul 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के रहने वाले हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव (51) की तैनाती बस्ती जिले के मुंडेरवा थाने पर थी। वह शुक्रवार को टीईटी में लगी डयूटी के लिए बाइक से बस्ती शहर आ रहे थे। अभी वह हाईवे के करही गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक हेडकांस्टेबल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में ड्यूटी करने बाइक से बस्ती आ रहे मुंडेरवा थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल की सुबह शुक्रवार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करही गांव के सामने हाईवे पर हुआ। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और गार्ड ऑफ आनर की सलामी देकर शव को घर भेजवाया।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के रहने वाले हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव (51) की तैनाती बस्ती जिले के मुंडेरवा थाने पर थी। वह शुक्रवार को टीईटी में लगी डयूटी के लिए बाइक से बस्ती शहर आ रहे थे।

अभी वह हाईवे के करही गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत उछल कर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंच गए और उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए।

वहां पर चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा वह हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं परिजनों को सूचना मिलने पर काेहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सुबह हादसे की सूचना मिली तो मौके पर गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और दाह संस्कार के लिए शव घर भेजवाया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।

दिसंबर 2000 में पुलिस में भर्ती हुए थे राजेंद्र यादव : गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के रहने वाले हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव 31 दिसंबर 2000 में पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात हुए थे। वर्तमान में मुंडेरवा थाने पर दो वर्ष पहले इनकी पोस्टिंग हुई थी। थाने के पुलिस कर्मियों की मानें तो वह काफी मिलनसार थे।
विज्ञापन

राजेन्द्र यादव अपने पीछे पत्नी सत्यावती, बेटा ऋषभ (22), बेटी आरुषि (13) छोड़ गए हैं। राजेंद्र यादव की मौत से पत्नी सत्यावती का रो-रोकर बुरा हाल था, वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। वहीं बेटा और बेटी पिता की मौत से गमगीन थे। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को पुलिस लाइंस ले जाया गया। वहां पर अधिकारियों ने अपने साथी कर्मी को सलामी दी, इसके बाद शव को कंधा देकर वाहन में रखवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें