वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के महदो निवासी विनय गौड(16) पुत्र उदय राज गौड का शव भैंसानाथ मंदिर के समीप स्थित पोखरे के किनारे पानी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने हेतु विधिक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
रविवार को वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के भैंसानाथ मंदिर के पास स्थित पोखरे के किनारे पानी में एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महदो गांव निवासी विनय के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वॉल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया।