फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पारंपरिक भजनों के बीच हुआ महाकाली मंदिर में हवनोत्सव

Tue, 10 Jun 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पोखरनी स्थित पौराणिक महाकाली मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन सांस्कृतिक व पारंपरिक भजनों के साथ हुआ। हवनोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री की आहुति दी। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी में लंबे समय से हर तीसरे वर्ष नौ दिवसीय पारायण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें श्रीमद्भागवत कथा और तांत्रिक अनुष्ठानों का अनवरत सिलसिला चलता है। मान्यता है कि इस आयोजन से देवी आदि शक्ति की विशेष कृपा बरसती है और गांव के लोग निरोगी होकर देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देकर सुख समृद्धि प्राप्त करते हैं।
बुजुर्गों के अनुसार, यही कारण है कि लगभग पांच हजार की आबादी वाले इस गांव के 80 फीसदी परिवार की जीविका चलाने वाले लोग खाड़ी देशों से लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता निभा रहे हैं। यही नहीं, नौ दिन पूरे गांव के श्रद्धालु घर के बाहर ईशान कोण पर या फिर महाकाली मंदिर परिसर में भोजन पका कर प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। साथ ही हवनोत्सव के दिन सांस्कृतिक व तांत्रिक अनुष्ठान कर असाध्य रोगों से निजात पाते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राज परिवार के राजा वीरेंद्र प्रताप नारायण सिंह, लाल राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह, समाजवादी प्रबुद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण ''कक्कू्'' शुक्ला, अंकित शुक्ला सीटू, पूर्व पुलिस अधिकारी ओंकार नाथ श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रेम नाथ निषाद आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें