पैकोलिया। थाना परिसर में सोमवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। आसन, प्राणायाम, मुद्रा एवं आहार संबंधी जानकारी दी गई।
योगाचार्य आदित्य नारायण ने बताया कि योग स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में सहायक है। योग के अंतर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता है। योग बीमारी ही नहीं ठीक करता बल्कि, यादाश्त, अवसाद, चिंता, मोटापा, मनोविकारों को भी दूर भगाता है। आसन, प्राणायम, मुद्रा से लाभ प्राप्त करने के लिए सुरक्षित और नियमित अभ्यास की आवश्यकता है। योग शिविर में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव, चौकी प्रभारी अवधराज, दिलीप कुमार सोनी, एसआई, सूर्यभान सिंह, रमेश कुमार निषाद, गिरजेश साहनी, दीवान दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद