फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हनुमान गढ़ी मंदिर में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
हनुमान गढ़ी मंदिर में जयकारा लगाते हिंदूवादी नेता। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे वार्षिक समारोह के अवसर पर सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट, विश्व हिन्दू महासंघ व अन्य संगठनों ने गांधीनगर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। सभी लोगों ने हाथ में जल लेकर हनुमान जी के सामने खड़े होकर संकल्प लिया कि आजीवन धर्मरक्षा के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन


विधिवत पूजन कर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि पौष द्वादशी की तिथि सिर्फ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव ही नहीं है, यह तिथि समस्त हिंदू समाज के आत्म गौरव के पुनः स्थापित होने का पर्व है।

आयोजन में राजेश मिश्र, अखिलेश सिंह, सौरभ तिवारी, नागेन्द्र सिंह, बालकृष्ण सिंह, अभिषेक वर्मा, अरविंद कुमार पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें