फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मानक विहीन सड़क निर्माण की डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के डफाली टोला में डूडा की तरफ से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने विहीन सड़क निर्माण का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। साथ ही, नाली निर्माण कराने व अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

टोले के सोमनाथ सोनकर ने डीएम कृत्तिका ज्योत्सना को शिकायती पत्र देकर बताया है कि जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की तरफ से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। ऐसे में सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी। दोयम दर्जे के ईंट लगाए जा रहे हैं। इस पर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है।
यह भी कहा कि टोले में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नाली निर्माण की आवश्यकता है। सड़क के साथ नाली निर्माण कराया जाए। आरोप लगाया कि कुछ जगह पर सड़क की पटरी को मनबढ़ लोगों ने कब्जा कर लिया है, इसलिए सड़क सकरी हो गई है। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें