फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती रेलवे स्टेशन पर 20 करोड़ से बनेगा गेस्ट हाउस

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर वीवीआईपी गेस्ट हाउस के लिए चि​न्हित भूमि- संवाद
विज्ञापन
- स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन पोर्ट व अन्य सुविधाओं का होगा इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशन को जहां ''अमृत भारत स्टेशन योजना'' के तहत कार्यदायी संस्था ''गतिशक्ति'' की संवारने की कवायद चल रही है, वहीं यहां अब जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों के लिए वीवीआईपी गेस्ट हाउस का निर्माण भी रेलवे करवाएगी। इससे यहां पहुंचने वाले अतिथियों को ठहरने व बैठकें करने की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे स्टेशन पर अब वीवीआईपी गेस्ट हाउस की सुविधा भी मिल जाएगी।
तकरीबन सौ साल पुराने बस्ती रेलवे स्टेशन पर कोई भी गेस्ट हाउस नहीं है। किसी तरह से दो कमरे वाले एक अस्थायी अतिथि कक्ष से काम चलाया जा रहा था। दो साल पहले एक और अतिथि कक्ष का निर्माण किया गया, लेकिन बस्ती जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर जब कोई बड़ा जनप्रतिनिधि या अधिकारी का आगमन होता है, तो यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित होता है। लिहाजा सारी व्यवस्था डगमगा जाती है। इसे देखते हुए तत्कालीन सांसद हरीश द्विवेदी ने जनवरी में रेलवे बोर्ड को एक सुविधाजनक गेस्ट हाउस निर्माण के लिए कहा था।
विज्ञापन

सक्रिय हुई वर्क डिवीजन की टीम ने इसके लिए 19 करोड़ 79 लाख रुपये का प्रस्ताव भेज दिया था। इसी बीच लोकसभा चुनाव में सांसद बदल गए। इससे लगा कि अब यह महत्वपूर्ण सुविधा बस्ती को नहीं मिल पाएगी। सांसद राम प्रसाद चौधरी के प्रतिनिधि अरविंद यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सर्किट हाउस के लिए रेलवे बोर्ड व संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
-
इन सुविधाओं से सुसज्जित होगा गेस्ट हाउस

वर्क डिवीजन के इंजीनियरों के अनुसार वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मीटिंग हाल, दस सुइट, इंडोर स्टेडियम, चारदीवारी, भव्य गेट व अन्य आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए आवासीय परिसर में भूमि का चिह्नांकन किया गया है।
विज्ञापन

-
कोट

मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार वीवीआईपी गेस्ट हाउस के लिए प्रस्ताव पहले ही भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

-सचींद्र बहादुर सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, वर्क डिवीजन, पूर्वोत्तर रेलवे बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें