बस्ती। नदी में चली गई जमीन का बैनामा करके पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर हर्रैया पुलिस ने धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है।
छावनी क्षेत्र के रमवापुर निवासी रामकृष्ण मौर्या ने पुलिस केा तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने धोखाधड़ी से नदी की जमीन का बैनामा करपांच लाख रुपये हड़प लिए। इसकी जानकारी होने पर जब रुये वापस मांगे तो अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छावनी के मल्लूपुर निवासी चन्द्रमणि, बलुआ बसगोती निवासी पहलवान यादव, दुबौलिया कोहल तिवारी निवासी भगवंत प्रसाद, हल्का लेखपाल व रजिस्ट्री कार्यालय हर्रैया के अधिकारी पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद