फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन से शुरू होगी UP में शराब बंदी की मुहिम: राज्यपाल बोलीं- महिलाओं को मारने वालों को उसी भाषा में दें जवाब

Mon, 04 Sep 2023 06:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।

सार

राज्यपाल ने सोमवार को बस्ती शहर के एक निजी कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पति शराब पीकर यदि मारता है तो उसी भाषा में महिलाओं को जवाब देना होगा। तभी लोग शराब छोड़ पाएंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सूबे में शराब बंदी की मुहिम 2 अक्तूबर को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम से होगी। शराब समाज को दूषित कर रहा है। यूपी में इस पर रोक लगाया जाए, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का समृद्धि भारत बन सके।
विज्ञापन

 
राज्यपाल सोमवार को बस्ती शहर के एक निजी कैंसर हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थीं। कहा कि पति शराब पीकर यदि मारता है तो उसी भाषा में महिलाओं को जवाब देना होगा। तभी लोग शराब छोड़ पाएंगे।

महिलाओं की यह जिम्मेदारी भी है कि वह पूरी शक्ति लगाकर पुरुष को शराब से विमुख कर दें। पुरुषों को समझाने वाले अंदाज में कहा कि वह शराब पीकर अपना समय व धन दोनो बर्बाद न करें। उसी धन को बचाकर बेटियों की पढ़ाई में लगाएं। बेटियां पढ़ेंगी तो समाज की दिशा बदल जाएगी।
विज्ञापन


कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 9 से 14 साल की उम्र की बेटियों को एसपीजी इंजेक्शन जरूर लगाएं, जिससे उन्हें कैंसर से बचाया जा सके।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें