फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोसंरक्षण केंद्र में विधि-विधान से हुआ गोवर्धन पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को नगर पालिका स्थित गोसंरक्षण केंद्र में पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विधि-विधान से गोपूजन किया। साथ ही गोवंशों को केला और गुड़ खिलाकर उनके संरक्षण और देखभाल का संकल्प जताया। सदर विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, अपर निदेशक ग्रेड-द्वितीय बस्ती मंडल डॉ. राजकुमार सिंह और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ. सीमा भारती मौजूद रहीं। इसके अलावा नगर पालिका के अधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने गोवंशों का पूजन कर उनके संरक्षण और बेहतर देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता जताई। संवाद
विज्ञापन

-
अन्नकूट पर रामरेखा मंदिर में भंडारे का आयोजन
छावनी। दिवाली के दूसरे दिन अन्नकूट पर्व के अवसर पर रामजानकी मंदिर रामरेखा में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के बभनगांवा, जद्दूपुर, प्रतापपुर, अमोढ़ा, छावनी, पूरेहेमराज सहित आसपास के कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी दयाशंकर दास ने बताया कि भंडारे का कार्यक्रम दोपहर में शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें