फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्टेडियम में अब नहीं होगा जलभराव, डाली जाएगी तीन करोड़ की मिट्टी

विज्ञापन
शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम का ग्राउंड संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से खिलाड़ियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मैदान का लेवल ऊंचा करने और पानी घुसने से रोकने के लिए करीब 3.33 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

इसके तहत मैदान में मिट्टी की पटाई कराने के साथ रेलिंग और गेट को भी ऊंचा किया जाएगा। शासन से धनराशि मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जलभराव, सीमित खेल मैदान और प्रशिक्षकों की कमी जैसी समस्याएं लंबे समय से खिलाड़ियों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। स्टेडियम का मैदान काफी नीचा होने के कारण हल्की बारिश में भी परिसर में पानी भर जाता है। इससे मैदान सूखने तक खेल गतिविधियां प्रभावित रहती हैं।
कंपनीबाग से शास्त्री चौक जाने वाली सड़क और सदर तहसील मार्ग की ओर से बारिश का पानी स्टेडियम में प्रवेश करता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए मिट्टी पटाई की योजना बनाई गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार के अ नुसार, कार्यदायी संस्था ने करीब 3.33 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। इसमें मैदान में मिट्टी भराई के साथ रेलिंग और गेट को ऊंचा करने का काम शामिल है। शासन से बजट मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

करीब छह एकड़ में फैले स्टेडियम में जगह की कमी के कारण एक साथ कई खेलों का आयोजन भी मुश्किल होता है। मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता होने पर फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों का आयोजन संभव नहीं हो पाता। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ के लिए आठ लेन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल और ताइक्वांडो जैसे खेलों के प्रशिक्षक भी नहीं हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, हैंडबॉल और एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां केवल फुटबॉल का छात्रावास संचालित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें