फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज अंबाला कैंट तक जाएगी गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से जम्मू जाने वाली गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को सोमवार को अंबाला कैंट तक ही संचालित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में जम्मू जाने वाले यात्रियों को अंबाला कैंट से आगे की यात्रा निजी वाहनों या अन्य साधनों से करनी होगी।
विज्ञापन

रविवार को मोरध्वज एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के अभाव में कई यात्री स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करते रहे। ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिलते ही कुछ यात्रियों को मजबूरन अपने टिकट कैंसिल कराने पड़े।
रेलवे समय सारणी के अनुसार कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस तीन घंटे, जबकि बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस भी तीन घंटे विलंब से बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन के पूछताछ काउंटर से यात्रियों को लगातार सूचना दी जा रही है और सूचना पट्ट पर भी अद्यतन जानकारी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते सुरक्षा कारणों से गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को अंबाला कैंट तक ही चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें