फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बालिका से छिनैती का आरोप, जांच में झूठा निकला

Mon, 15 Sep 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के पावड़ गांव में शनिवार रात बालिका से छिनैती की शिकायत से हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच में मामला झूठा निकला। कान की बाली बरामद हुई, जिसे छिन ले जाने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे घनश्याम की पुत्री काजल घर के बगल में शौचालय गई थी। वह शोर मचाने लगी कि झाड़ियों में छिपे बदमाशों ने हमला कर उसके कान की बाली छीन ली और चाकू दिखाकर भागगया। ग्रामीण जुट गए और बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की छानबीन में शौचालय के पास ही कान की बाली पड़ी मिली। पूछताछ में पता चला कि अंधेरे में झाड़ियों की खरखराहट से किशोरी घबरा गई और डर के मारे शोर मचाते हुए छिनैती का आरोप लगा दिया। विक्रमजोत चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि जांच में मामला झूठा निकला है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने ग्रामीणों को अफवाह फैलाने से बचने की अपील की।
ग्रामीणों के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी-छिनैती की घटनाओं की चर्चा होने के कारण लोग पहले से ही दहशत में हैं। इस वजह से छोटी-सी आहट या हरकत को भी अपराध से जोड़कर देखा जाने लगा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना की सही सूचना देकर सहयोग करें, ताकि वास्तविक अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें