फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर रही निरस्त, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते शुक्रवार को जाने वाली शुक्रवार को लालकुआं एक्सप्रेस व गोरखपुर गोंडा पैसेंजर ट्रेन को रेलवे प्रशासन की ओर से निरस्त कर दिया गया था। जिसके चलते इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को निजी वाहनों से यात्रा करना पड़ा।
विज्ञापन

गोरखपुर लाल कुआं एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने से पहले से कंफर्म टिकट कराकर यात्रा करने वाले यात्रियों को खासा परेशानी झेलनी पड़ी। जिन लोगों को यात्रा करना मजबूरी थी, वे लोग साधारण टिकट लेकर जनरल कोच से भीड़ का सामना करते हुए यात्रा करने को मजबूर हुए। कुछ यात्रियों को टिकट वापस कर निराश हो यात्रा कैंसिल करनी पड़ी। स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों ने बताया कि यात्रा को लेकर काफी समय पहले रिजर्वेशन कराया जाता है, लेकिन जब जाने का समय आता है तो ट्रेन ही निरस्त कर दी जाती है। ऐसे में यात्रियों को हर तरफ से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से लालकुआं एक्सप्रेस जबकि यातायात पावर ब्लॉक के चलते गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही। ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों के मोबाइल पर पहले से दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें