फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंधी-बारिश से बिजली लड़खड़ाई, सड़कें लबालब

विज्ञापन
सड़क पर जमा बारिश का पानी।
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, इस आंधी-पानी के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज रफ्तार हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन

शहर के अमहट में 33 केवी की मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से सभी पांच फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब सात घंटे तक लोगों को परेशानी हुई। इसके अलावा, अचानक हुई भारी बारिश से शहर के निचले इलाकों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पछुआ के साथ सुबह करीब छह बजे हुई झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया। एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से पारा नीचे आया और लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। मगर इसके बाद फिर मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते दिन में धूप खिल आई। इससे भीषण गर्मी व उमस का दंश झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से जहां किसान खुश हुए। वहीं, शहर की गलियों में रहने वाले जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, मुरलीजोत, मूड़घाट, एसपी कार्यालय के पास, विकास भवन परिसर, लोहिया कॉम्प्लेक्श व गनेशपुर जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया, इससे लोगों को उधर से आने-जाने में दिक्कत हुई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन रोड पर मुरलीजोत के कुछ हिस्से भी बारिश का पानी भर गया। कचहरी क्षेत्र में सहकारी बैंक के सामने भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। वहां जलभराव के कारण कचहरी आने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगला काॅलोनी की मुख्य सड़क पर भी पानी भर गया। इसके कारण कई जगह सड़क पर गंदगी फैल गई। गोटवा ओवर ब्रिज के बगल सर्विस लेन पानी से पूरी तरह लबालब भर गई। वहीं नगर बाजार में भी सड़कों पर पानी भर गया। इसी के साथ ही जिला अस्पताल के कैली मार्ग पर पटरियों पर पानी लग गया। इससे वाहन चालक व पैदल यात्रियों को परेशानी हुई। यही नहीं बिजली न रहने के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच सका। दिन में एक बजे के बाद बिजली बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। बिजली निगम के एसई खालिद सिद्दीकी ने बताया कि अमहट में ब्लॉक के चलते बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। दिन में उसे सही कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
आधे घंटे की बारिश में मंगल बाजार जलमग्न, राहगीर परेशानी : पुरानी बस्ती। क्षेत्र के मंगल बाजार में शुक्रवार को हुई करीब आधे घंटे की बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दक्षिण दरवाजा से लेकर करुआ बाबा तक सड़क जगह-जगह टूटी हुई है। सड़क सकरी होने के कारण लोगों का आवागमन पहले से ही प्रभावित रहता है, वहीं बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी गौरव भारत ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि ई-रिक्शा चालक भी इस रास्ते से आने में डरते हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे कभी भी ई-रिक्शा पलट सकता है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान पानी भर जाने से खतरा और बढ़ जाता है और खराब सड़क के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
व्यापारी महेंद्र सोनी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत बेहद आवश्यक है। उनका कहना है कि सड़क पर यदि एक बाइक भी खड़ी हो जाए तो जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें