फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 5.60 करोड़ से बन रहे पुरानी बस्ती थाना भवन का जीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। एफडीए कार्यालय भवन के पास बन रहे थाना पुरानी बस्ती के नए भवन के निर्माण की स्थिति जांचने जीएम पहुंचे। उन्होंने कार्य की गति देखी और तय समय में कार्य पूर्ण करते हुए हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक-गौरा मार्ग पर कार्यदायी संस्था उप्र पुलिस आवास निगम निर्माण इकाई गोरखपुर की ओर से निर्माण कार्य करवा जा रहा है। बताया गया कि 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। अभी चार माह शेष है। प्रशासनिक भवन एवं सर्विस ब्लॉक के निर्माण के लिए शासन से पांच करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। प्रथम किश्त के रूप में चार करोड़ 15 लाख छह हजार रुपये मिल चुके हैं। आवास निगम निर्माण इकाई के महाप्रबंधक संजीव सक्सेना ने प्रशासनिक भवन, सर्विस ब्लॉक एवं टाइप-ए व बी के निर्माण कार्य को देखकर क्यूब टेस्ट करवाया गया। जिसमें 20 किलो न्यूटन पर एमएम के सापेक्ष 3.75 प्रतिशत की मजबूती पाई गई। अधिशासी अभियंता रामप्रताप सिंह, एई रामप्रकाश शुक्ल, जेई एके लाल को 15 दिवस के भीतर समस्त कार्यों को पूर्ण कराकर हैंडओवर कराने का निर्देश दिया। कहा कि दो जून के पहले तक तक हैंडओवर कराएं। जिम्मेदारों के अनुसार, प्राप्त धनराशि से ग्राउंड फ्लोर पर मालखाना, मेल व फिमेल लॉकअप, शौचलय, आगंतुक कक्ष, शिकायत कक्ष, एक बड़ा हाल, एक स्टाफ रूम व एक एसआई रूम का निर्माण कार्य करा लिया है। वहीं प्रथम तल पर मीटिंग हाॅल, फिमेल रेस्ट रूम, पैंट्री रूम, एसआई रूम, सर्विलांस रूम, मालखाना, सर्वर रूम, डायल 112 का कंट्रोल रूम, दो कैंटीन, किचेन, शौचालय एवं स्टोर का भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। द्वितीय तल पर रिशेप्शन हाॅल, किचेन, डायनिंग हाॅल, तीन बैरक, दो एसआई कक्ष, एक एचसी रूम का भी निर्माण हो चुका है। जेई अभिषेक कुमार ने बताया कि टाइप ए व टाइप बी में कुल 16-16 आरक्षी व एसआई कक्ष निर्माण के अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें