फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत में बना वेलनेस सेंटर महज शोपीस बनकर रह गया है। करीब डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती नहीं हो सकी है, जिससे स्थानीय लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले 54 पुरवों में लगभग 13 हजार की आबादी निवास करती है। इतनी बड़ी आबादी के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। वेलनेस सेंटर के निर्माण से ग्रामीणों को उम्मीद थी कि उन्हें प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं गांव में ही मिल सकेंगी, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत है। गांव के आनंद मिश्र, इसरार खान, विजय बहादुर, उमाशंकर यादव का कहना है कि सेंटर पर ताला लटका रहता है और कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। मजबूरी में लोगो को झोलाछाप डॉक्टरों के पास इलाज कराने के लिए जाना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। राजेश कुमार, सुनील कुमार, सोनू मिश्रा रनजीत कुमार ने वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की तैनाती करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें