बस्ती। वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज में 21 से 25 अगस्त तक आयोजित 17वीं स्कूल स्टेट प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में बस्ती हैंडबॉल की दो टीमों ने कांस्य पदक और चौथा स्थान प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को बस्ती पहुंची दोनों टीमों का स्टेडियम में स्वागत कर उत्सावर्धन किया गया।
कोच विकास सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग में बालिका टीम तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता है, जबकि बालक वर्ग अंडर-17 में टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। अंडर-14 आयु वर्ग की टीम प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुई। बताया कि लखनऊ, कानपुर, देवीपाटन, मुरादाबाद और आजमगढ़ को हराकर अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक ने वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर को हराकर सेमीफाइनल में खेल कर चौथा स्थान प्राप्त किया। बस्ती पहुंची दोनों टीम खिलाड़ियों का शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में स्वागत किया। जिला सचिव अजय श्रीवास्तव ने बधाई दी।