फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवतियां डरें नहीं, शोहदों का करें डटकर मुकाबला

Thu, 11 Dec 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती मिशन श​क्ति की टीम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण, नारी सुरक्षा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान टीम में शामिल महिला सिपाहियों ने कहा कि युवतियां डरें नहीं, बल्कि शोहदों का डटकर मुकाबला करें। यदि स्कूल-कॉलेज के पास शोहदे किसी छात्रा को परेशान करते हैं तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। नाम गोपनीय रखते हुए शोहदों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एंटी रोमियो टीम ने सोनहा बाजार, बैड़वा माता मंदिर, मनौरी चौराहा और वाल्टरगंज में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। गौर थाने की मिशन शक्ति टीम ने समय माता मंदिर, हलुआ बाजार में चौपाल लगाकर बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण और नए कानून, साइबर कानून व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें