सोनहा क्षेत्र के नरखोरिया गांव का मामला
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में रविवार की सुबह घर के पास पोखरे के पास गई युवती पानी में डूब गई। देर होने पर परिवार के लोग खोजने गए, जहां उसे डूबी अवस्था में पाया। स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, नरखोरिया गांव के ओम प्रकाश रावत की 18 वर्षीय पुत्री अनीता रविवार की भोर में तीन बजे घर के पास पोखरे के किनारे शौच के लिए गई थी। ओम प्रकाश ने बताया कि पैर फिसलने से बेटी पानी में डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने मौके का जायजा लिया। परिजनों से पूछताछ की। संवाद