मालगाड़ी की चपेट में आकर किशोरी की मौत
वाल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी तरफ ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने मृतका की पहचान भरौली बाबू निवासी रामकरन की 13 वर्षीय पुत्री पुष्पा के रूप में की। परिजन शव को लेकर घर चले गए थे।
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के उप निरीक्षक अपने हमराही के साथ परिजनों से वार्ता कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि लड़की जरूरी काम के लिए खेत की तरफ जा रही थी। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर से मृतक की मां सुभागी देवी भाई महेंद्र, सुरेंद्र, विजय तथा बहन राधा, नीलू, सलोनी सहित परिवार सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। उप निरीक्षक पंचराम ने बताया कि ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने टिनिच में मेमो के माध्यम से सूचना दी गई थी।