फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दामाद व सास घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दामाद व सास घायल
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर नगर थानाक्षेत्र के रिठिया गांव के पास एक बोलेरो की चपेट में आकर सास-दामाद घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी गंगोत्री शुक्ला (30) पुत्र ओम प्रकाश शुक्ला, सोमवार को अपनी सास मिथिलेश ओझा (60) पत्नी शिव कुमार ओझा निवासी खैरी ओझा थाना हर्रैया को बाइक से लेकर जिला अस्पताल में कुत्ता काटने पर लगने वाला रैबीज का इंजेक्शन लगवाने लाए थे। इंजेक्शन लगवा कर वापस हर्रैया जाते समय फोरलेन पर रिठिया के पास स्थित तरंग ढाबे के पास एक बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंगोत्री को गंभीर चोट आई और उनकी सास भी घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें