फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: पंखे के सहारे लटका मिला युवती का शव, हाल ही में पक्की हुई थी शादी

Sat, 19 Nov 2022 04:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

प्रभारी थानाध्यक्ष दुबौलिया राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 24 वर्षीय युवती का कमरे में पंखे के सहारे शव लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव निवासी देवीदीन चौधरी की 24 वर्षीय पुत्री शर्मिला चौधरी का शव शनिवार की सुबह करीब 5.30 बजे कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता हुआ परिजनों ने देखा। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए है।

शर्मिला चौधरी के पिता देवीदीन ने बताया कि शुक्रवार की शाम घर के सभी लोग खा-पीकर सोने चले गए, सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगने पर अपनी बेटी शर्मिला को आवाज दिया, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर देखा तो शर्मिला का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन


शर्मिला के पिता घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। मां स्वास्थ्य विभाग में आशा हैं। शर्मिला दो बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। हाल ही में शर्मिला की शादी कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी।

प्रभारी थानाध्यक्ष दुबौलिया राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें