बस्ती। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल के निर्देशन में जीआईसी में बुधवार को जिला स्तरीय डॉ. संपूर्णानंद एवं महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता-2024 का आयोजन हुआ। इसमें जीजीआईसी को प्रथम स्थान मिला।
जीआईसी के प्रधानाचार्य डाॅ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीजीआईसी प्रथम, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय तथा जीआईसी तृतीय स्थान पर रहा। जबकि महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी जीजीआईसी अव्वल रही। द्वितीय व तृतीय स्थान जीआईसी को मिला। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा बलवंत सिंह पटेल एवं मृत्युंजय कुमार मिश्र तथा कार्यक्रम का अभिलेखन चंद्रभान पांडेय द्वारा किया गया है। इस मौके पर जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा व अपर जिला सूचना अधिकारी हितेंद्र चौधरी मौजूद रहे। संवाद