गलत तरीके से नौकरी पाने के चक्कर में गंवाए 1.18 लाख
बस्ती। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली में गलत तरीके से नौकरी पाने के चक्कर में फंसकर युवक ने जालसाजों के हाथ एक लाख 18 हजार रुपये गंवा दिए। हर्रैया थाना क्षेत्र के बिहरा बरपुरवा निवासी धीरेंद्र ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
धीरेंद्र का आरोप है कि कानपुर देहात के रहने वाले दीपक व अजीत शर्मा ने उन्हें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ अच्छी रकम के साथ बाइक भी मिलने की बात कही। नौकरी की लालच में पड़कर धीरेंद्र ने एक लाख 18 हजार रुपये भुगतान कर दिया। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली तो थाने पर मामले की शिकायत की। हर्रैया थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।