फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से हुई थी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से मरी थी नहर की झड़ी में मिली महिला
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। अयोध्या पंप कैनाल पर छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत के पास झाड़ी में मिले महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई है। वह थाना क्षेत्र के वीरपुर खराहरा गांव के सरयू प्रसाद चौहान की 32 वर्षीय पत्नी सावित्री थीं जो मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। तीन दिन पहले यानी 28 जनवरी से घर से लापता थीं। बुधवार को ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई। जिसमें ठंड लगने से मौत की पुष्टि हुई।
एक फरवरी को नहर के किनारे झाड़ियों में अचेत अवस्था में वह पड़ी मिली थीं। सूचना पर मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने सीएससी भेजा जहां से रेफर कर जिला चिकित्सालय अयोध्या भेजा गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था। घटनास्थल पर महिला के शरीर पर खून और चोटों के निशान थे। सूचना पर लखनऊ मोबाइल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम में कयासबाजी निराधार निकली। परिवार वालों ने बताया कि सावित्री की मानसिक हालत अक्सर बिगड़ जाती थी। घर छोड़कर कई दिनों तक गायब रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि ठंड के कारण शरीर अकड़ गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें