फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में दरिंदगी: 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 03:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

 गांव में बरात आई थी। गांव के लोग उसमें व्यस्त थे। इसी दौरान चौरसिया परिवार के तीन लड़के उस लड़की को उसके घर से किसी बहाने बुलाकर गांव के बाहर बांस की खूंटी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुई है। यह घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव में बरात आई थी। गांव के लोग उसमें व्यस्त थे। इसी दौरान चौरसिया परिवार के तीन लड़के उस लड़की को उसके घर से किसी बहाने बुलाकर गांव के बाहर बांस की खूंटी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: बासमती हत्याकांड का पर्दाफाश: पड़ोसी युवक निकला हत्यारोपी, चोरी करते हुए रंगे हाथ पड़ा तो उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर तक अचेत पड़ी रही पीड़िता को होश आने पर घर गई और मां को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी नाबालिग हैं।

एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले कार्रवाई में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें