बस्ती। आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर कार्यालय को अस्थायी भवन से छुटकारा मिल गया है। मंगलवार को नये भवन का उद्घाटन हुआ। 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार भवन का विधिवित पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया गया। अब यहां समस्त कार्य होंगे।
अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कहा कि नव निर्मित कार्यालय के बन जाने से कार्य में सुविधा रहेगी। चरणबद्ध ढंग से आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर में विकास कार्य पूरे कराए जा रहे हैं।
पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सभासद और अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पांडेय की देखरेख में विकास के जो कार्य कराए जा रहे हैं उससे क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को गति मिली है। बताया कि दो मंजिला भवन में ईओ, अध्यक्ष कार्यालय, मीटिंग हॉल, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा हुआ है। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने भवन को हैंडओवर किया था, परीक्षण के बाद उद्घाटन किया गया। अब सभी कार्य इसी भवन में हो सकेंगे।
इस दौरान सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रह्माप्रसाद, मो. फरहान, इंद्रजीत यादव, मो. फारूख, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन चौधरी आदि मौजूद रहे।